फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Akhilesh reached the house of Mayor candidate Poonam Yadav

Ghaziabad: मेयर प्रत्याशी पूनम यादव के घर पर पहुंचे अखिलेश, भाजपा पर जमकर बोला हमला

Wed, 26 Apr 2023 01:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 26 Apr 2023 01:46 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर निगमों में भ्रष्टाचार हुआ हैं। जनता इन्हें हटाएगी जनता इनसे नाराज है। कई सवालों के जवाब पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने तमंचा थामा हुआ है।

विज्ञापन
Akhilesh reached the house of Mayor candidate Poonam Yadav
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

अखिलेश यादव बुधवार को गाजियाबाद नगर निगम मेयर सीट के प्रत्याशी पूनम यादव के घर पर पहुंचे। वहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह चुनाव शहरों का है और भाजपा के लोगों को यह बताना पड़ेगा कि लगातार उनके मेयर रहे, लगातार उनकी सरकार है, दिल्ली कि सरकार उनकी है आखिरकार यह शहर बर्बाद क्यों हो रहे हैं। जो शहरों को सुविधाएं मिलनी चाहिए थी वह सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। 

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि गाजियाबाद को अगर हम देखें तो पिछले कई वर्षों से भाजपा पर भरोसा किया लेकिन इतने बड़े संस्थान यहां पर है आर्थिक कारोबार यहां पर है, उसके बावजूद भी गाजियाबाद वहीं का वहीं पर है। भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव बोले कि आज भी नदियां खराब हैं, एसटीपी प्लांट नहीं लगे हैं। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए आपने क्या किया आपने शिक्षा के लिए क्या किया। आपने यह दावा किया स्कूल में सस्ती पढ़ाई होगी लेकिन कुछ नहीं हुई। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने का वादा किया लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर नहीं हुई हैं। शहर के अंदर जो सुविधाएं मिलनी चाहिए थी वह सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर निगमों में भ्रष्टाचार हुआ हैं। जनता इन्हें हटाएगी जनता इनसे नाराज है। कई सवालों के जवाब पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने तमंचा थामा हुआ है। गाजियाबाद में जो साइकिल ट्रैक बनाया गया था वह बर्बाद हो गया। भाजपा वाले बताएं कि एक ऑटो वाले को पुलिस ने पीट-पीटकर मार दिया था। भाजपा से कोई भी सवाल करोगे तो उनकी तरफ से जवाब मिलेगा तमंचा। स्वास्थ्य सेवाएं ठीक नहीं है तो जवाब मिलेगा तमंचा। शिक्षा सही नहीं है, तो जवाब मिलेगा तमंचा। महंगाई अपने चरम पर है एक महिला समझती है महंगाई की वजह से घर पर कितना संकट आ गया है। दाल महंगी, आटा महंगा, गैस महंगी, इन सब पर अगर सवाल पूछोगे तो जवाब मिलेगा भाजपा की तरफ से तमंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed