फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Akhilesh candidates took a sigh of relief at the return of

अखिलेश की वापसी पर प्रत्याशियों ने ली राहत की सांस

Sun, 01 Jan 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 01 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh candidates took a sigh of relief at the return of
अख‌िलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव का सपा से निष्कासन होना सबसे ज्यादा सपा के विधानसभा प्रत्याशियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ था। शनिवार को सभी विधानसभा प्रत्याशी लखनऊ में डेरा डाले रहे, हालांकि बुलावे के बावजूद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनसे मीटिंग नहीं कर सके।

विज्ञापन


दोपहर तक प्रत्याशी चिंता में डूबे रहे, लेकिन दोपहर को सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल का अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव का निष्कासन रद्द किए जाने का बयान आया तो विधानसभा प्रत्याशियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


हालांकि रविवार को होने वाले सम्मेलन को अहम माना जा रहा है, लेकिन अब प्रत्याशी भी मान रहे हैं कि परिवार में उठा यह ‘सियासी तूफान’ जल्द ही थम जाएगा।शनिवार को लखनऊ में सपा में कुछ सुलह की राह खुली तो शिवपाल यादव ने प्रत्याशियों की सूची जल्द ही फाइनल करने का संदेश भी दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में प्रत्याशी अपना टिकट फाइनल तो मान रहे हैं, लेकिन जल्द ही जारी होने वाली इस तीसरी सूची का उन्हें बेसब्री से इंतजार है। करीब 10 महीने से अपने विधानसभा क्षेत्रों में तैयारी कर रहे प्रत्याशी अपना नाम इस तीसरी सूची में भी देखना चाह रहे हैं।
..
प्रत्याशी बोले
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पार्टी में वापसी होना बेहतर संकेत हैं। रविवार को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा है। उम्मीद है कि सब कुछ सामान्य हो जाएगा और पार्टी दोबारा बहुमत की सरकार बनाएगी।     - सागर शर्मा, प्रत्याशी गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र

परिवार का झगड़ा था, जो नेता जी की सूझबूझ से लगभग खत्म हो चुका है। कार्यकर्ता एकजुट हैं। रविवार को होने वाले सम्मेलन के बाद हाईकमान से कुछ निर्देश मिल सकते हैं। प्रत्याशियों की नई सूची जारी होगी, लेकिन बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं हैं। - दिशांत त्यागी, प्रत्याशी मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र

मुख्यमंत्री ने रविवार को सम्मेलन में बुलाया है। पार्टी का विवाद खत्म होने की कगार पर है। विधानसभा टिकट को लेकर पार्टी हाईकमान ने आश्वस्त किया है। पार्टी के जो आदेश होंगे उनका पालन करुंगा। सपा प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएगी।  - राशिद मलिक , प्रत्याशी लोनी विधानसभा क्षेत्र


शनिवार को मुख्यमंत्री की ओर से लखनऊ में बुलाया गया था, लेकिन मीटिंग नहीं हो पाई। रविवार को होने वाले सम्मेलन में कोई बड़ा निर्णय हो सकता है। मुख्यमंत्री ने चुनाव की तैयारी के निर्देश दिए हैं। - वीरेंद्र यादव, प्रत्याशी साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed