फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Akhilesh admits defeat ahead of poll results: Rijiju

चुनाव परिणाम से पहले ही अखिलेश ने मानी हार : रिजिजू

Sat, 11 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला/ साहिबाबाद Updated Sat, 11 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh admits defeat ahead of poll results: Rijiju
किरन ‌रि‌जिजू - फोटो : अमर उजाला

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ मिलकर सरकार बनाने की बात कहकर अखिलेश यादव ने परिणाम से पहले ही अपनी हार मान ली है। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ यूपी में सरकार बनाने जा रही है।

विज्ञापन


यह बातें शुक्रवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने इंदिरापुरम स्थित सीआईएसएफ की पांचवीं रिजर्व बटालियन में सीआईएसएफ स्थापना दिवस के मौके पर कहीं। वहीं, उन्होंने लखनऊ में संदिग्ध आईएस आतंकी सैफुल्लाह के एनकाउंटर के मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


सीआईएसएफ के 48वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में जवानों ने उन्हें सलामी दी। जवानों और महिला कमांडोज का शक्ति प्रदर्शन देखने के बाद गृह राज्यमंत्री ने सीआईएसएफ में महिला सहभागिता को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अन्य पैरामिलिट्री फोर्सेज के मुकाबले सीआईएसएफ में सबसे ज्यादा महिलाएं हैं। यह महिलाएं पुरुषों के समकक्ष तमाम जिम्मेदारियां निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ के जवान पूरी लगन और अनुशासन के साथ काम कर रहे हैं।

इसी जज्बे का परिणाम है कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर सीआईएसएफ को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का अवार्ड दिया गया। 1969 में सीआईएसएफ जवानों की संख्या महज 300 थी जो आज 1 लाख 45 हजार है।

दिल्ली मेट्रो हो या आईजीआई एयरपोर्ट, सभी मुख्य प्रतिष्ठान सीआईएसएफ की निगरानी में पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने वादा किया कि जल्द ही केंद्र सरकार सीआईएसएफ को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कई योजनाएं तैयार करेगी।

गृह राज्यमंत्री से जब लखनऊ में संदिग्ध आईएस आतंकी सैफुल्लाह के एनकाउंटर और उसके आईएस कनेक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में गृहमंत्री राजनाथ सिंह संसद में बयान दे चुके हैं। उन्हें इस बारे में कुछ नहीं कहना।        

दिग्विजय के बयान को बताया देश तोड़ने वाला      
दिग्विजय सिंह के उस बयान को किरन रिजिजू ने देश तोड़ने वाला बयान बताया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर मुस्लिमों के साथ अन्याय होने की बात कही है। गृह राज्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के बयान लोगों को साथ लाने के बजाय तोड़ते हैं।


गौरतलब है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कथित तौर पर मुस्लिमों के साथ हुए अन्याय को उनके आतंकवादी संगठन की ओर आकर्षित होने का कारण बताया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed