फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ajantapuram's layout will be revised afresh

Ghaziabad News: नए सिरे से रिवाइज होगा अजंतापुरम का लेआउट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Ajantapuram's layout will be revised afresh
साहिबाबाद। आवास विकास परिषद एक बार फिर से अजंतापुरम योजना के लेआउट को रिवाइज करेगा। यहां एक सोसायटी ने जहां काम शुरू कर दिया है वहीं, दूसरी ओर अन्य सभी सोसायटी योजना का लेआउट फाइनल होने का इंतजार कर रहीं हैं। अधिशासी अभियंता संजीव शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनों लखनऊ में समिति पदाधिकारियों के साथ आवास आयुक्त ने बैठक ली थी। बैठक में लेआउट पर चर्चा भी हुई। इसके बाद नए सिरे से लेआउट रिवाइज करने के आदेश मिले हैं। इस सप्ताह लेआउट रिवाइज कर लिया जाएगा। फरवरी प्रथम सप्ताह में लेआउट लखनऊ भेजा जाएगा। लेआउट फाइनल हो जाता है, तो मार्च से योजना में काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


सात वर्ष में 12 बार बन चुका है लेआउट
योजना शुरू कराने के लिए वर्ष 2017 से अब तक बारह बार लेआउट बनाया जा चुका है। हर बार लेआउट पर कोई न कोई आपत्ति लग जाती है। इसकी वजह से योजना के तहत अन्य सोसायटियां काम शुरू नहीं कर पा रही हैं। दिसंबर में आवास आयुक्त से अजंतापुरम योजना का ड्रोन सर्वे मांगा था, लेकिन एयरफोर्स से अनुमति न मिलने पर ड्रोन सर्वे नहीं हो सका। इसके बाद विभाग ने मैनुअल सर्वे कर लखनऊ रिपोर्ट भेजी, इसके बाद ही दोबारा लेआउट बनाए जाने के आदेश आवास आयुक्त ने दिए हैं।
विज्ञापन

345 एकड़ में विकसित होनी है योजना
दिल्ली के पास करीब 345 एकड़ जमीन पर यह योजना विकसित होनी है। इसमें 12 सोसायटी बननी हैं इसके साथ ही भूखंड भी आवंटित किया जाना है। 12 समितियों में से 3 का लेआउट भी पास किया जा चुका है। इसमें रामा कृष्णा साोसायटी, चंद्रविहार और प्रियंका सहकारी समिति है। इसके अलावा अन्य 9 समितियों के लेआउट पास किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed