{"_id":"67f6c08f2033c8785002ef96","slug":"aishwarya-pratap-singh-cjm-jasvir-becomes-civil-judge-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-609280-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ऐश्वर्य प्रताप सिंह सीजेएम जसवीर बने सिविल जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ऐश्वर्य प्रताप सिंह सीजेएम जसवीर बने सिविल जज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जनपद न्यायालय में न्यायिक जिम्मेदारियों का बंटवारा एक बार फिर बदल दिया गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की ओर से जारी अधिसूचना के तहत अदालतों में कार्यरत कई न्यायाधीशों को नए न्यायालयों का प्रभार सौंपा गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर ऐश्वर्य प्रताप सिंह की तैनाती हुई है। माैजूदा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जसवीर सिंह यादव को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की जिम्मेदारी मिली है।
इस फेरबदल में वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों स्तर के न्यायाधीशों को शामिल किया गया है। अब न्यायिक कार्यप्रणाली नए सिरे से सधेगी। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार दशम को हाईकोर्ट भेजने की संस्तुति की गई है। जबकि अनिल कुमार-4 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-1 बनाया गया है। विनोद कुमार-5 अब न्यायालय संख्या-12 का कार्यभार संभालेंगे।
इसी तरह डॉ.दिनेशचंद्र शुक्ल को न्यायालय संख्या-7 और सुशील कुमार-4 को न्यायालय संख्या-3 का दायित्व सौंपा गया है। ओमपाल सिंह को जेएससीसी की जिम्मेदारी दी गई है। नेहा बनौधिया को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट संख्या-1 नियुक्त किया गया है। संजय सिंह-2 को कोर्ट संख्या-3 (अपर सिविल जज), आनंद कुमार उपाध्याय को कोर्ट संख्या-5, अमित कुमार-1 को कोर्ट संख्या-6, मानस वत्स को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट संख्या-4, नीरज सिंह को कोर्ट संख्या-7 की जिम्मेदारी साैंपी गई है।