गाजियाबाद की हवा खराब!: ये इलाका बना गैस चैंबर, मार्च में ही AQI पहुंच गया 424; बना देश का तीसरा प्रदूषित शहर
Ghaziabad Air Pollution: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता खराब है। लोनी इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 424 दर्ज हुआ है। जो गंभीर श्रेणी में है। मार्च के महीने में ही गाजियाबाद में हवा खराब हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। बुधवार को लोनी गैस चैंबर बन गया। यहां शाम पांच बजे सीपीसीबी के समीर एप पर यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 424 दर्ज किया गया।
देश का तीसरा प्रदूषित शहर बना गाजियाबाद
इसके साथ ही गाजियाबाद और इंदिरापुरम का एक्यूआई भी 300 के पार पहुंच गया। बढ़े हुए एक्यूआई के साथ गाजियाबाद देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। शहर की हवा हर दिन बिगड़ती जा रही है।
बावजूद इसके न तो लोगों की लापरवाही कम हुई है और न ही अब तक विभागीय अधिकारियों ने कोई निगरानी ही शुरू की है। लोनी में हर दिन कूड़े के ढेर में आग लगाई जा रही है। दो दिन पूर्व भी कूड़े के ढेर में आग लगी थी। वहीं बुधवार को भी टीला मोड़ क्षेत्र में सड़क किनारे कूड़े के ढेर में आग लगाई गई।
ये भी पढ़ें: UP: लॉयल्टी पॉइंट्स रिडीम करें और पाएं नमो भारत ट्रेनों में मुफ्त यात्रा का अवसर, विस्तार से जानें सबकुछ
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.