फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Redeem loyalty points and get a chance to travel free on Namo Bharat trains

UP: लॉयल्टी पॉइंट्स रिडीम करें और पाएं नमो भारत ट्रेनों में मुफ्त यात्रा का अवसर, विस्तार से जानें सबकुछ

Wed, 26 Mar 2025 04:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 26 Mar 2025 04:42 PM IST
सार

एक बार पर्याप्त पॉइंट्स जमा करने के बाद यात्री उसे रिडीम कर सकते हैं। यात्रियों को बार-बार पाइंट्स रिडीम करने में असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए एक साथ पांच ट्रिप्स रिडीम कराने का भी प्रावधान रखा गया है।

विज्ञापन
Redeem loyalty points and get a chance to travel free on Namo Bharat trains
नमो भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमो भारत के यात्री अपने लॉयल्टी पॉइंट्स रिडीम करके मुफ्त यात्रा का आनंद ले सकते हैं। एनसीआरटीसी द्वारा हाल ही में शुरू किए गए लॉयल्टी पॉइंट्स प्रोग्राम के तहत यात्री नमो भारत ऐप के माध्यम से डिजिटल क्यूआर टिकट जनरेट करके या नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) का उपयोग करके यात्रा करने पर हर बार लॉयल्टी पॉइंट अर्जित करते हैं। 

विज्ञापन


एनसीएमसी या नमो भारत ऐप का उपयोग करके यात्रा पर खर्च किए गए प्रत्येक रुपये पर एक लॉयल्टी पॉइंट मिलता है, जिसमें प्रत्येक पॉइंट का मूल्य ₹0.10 (10 पैसे) होता है। न्यूनतम 300 लॉयल्टी पॉइंट्स जमा करके यात्री, उन्हें मुफ्त यात्रा के लिए रिडीम कर सकते हैं। 
विज्ञापन


लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत एनसीएमसी कार्ड का उपयोग करने वाले यात्रियों के एकत्रित पॉइंट्स, प्रत्येक परिचालन दिवस के अंत में यात्री के एनसीएमसी खाते में जमा किए जाते हैं। इन पाइंट्स को यात्री अगले दिन चैक कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि कोई यात्री अपनी यात्रा पर 100 रुपये खर्च करता है तो उसे 10 रुपये के बराबर 100 पॉइंट मिलते हैं, जो उसके एनसीएमसी खाते में जुड़ जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीएमसी अकाउंट्स से काट लिए जाएंगे
एक बार पर्याप्त पॉइंट्स जमा करने के बाद यात्री उसे रिडीम कर सकते हैं। यात्रियों को बार-बार पाइंट्स रिडीम करने में असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए एक साथ पांच ट्रिप्स रिडीम कराने का भी प्रावधान रखा गया है। इन पांच ट्रिप्स के किराये के बराबर पाइंट्स यात्रियों के एनसीएमसी अकाउंट्स से काट लिए जाएंगे। 

सात दिनों के लिए वैध रहती हैं यात्राएं 
रिडीम कर प्राप्त की गई यात्राएं सात दिनों के लिए वैध रहती हैं, जिसका अर्थ है कि यदि पांच-ट्रिप पास रिडीम किया गया है तो सभी पांच ट्रिप्स का उपयोग सात दिनों की निर्धारित समय सीमा के भीतर कर लिया जाना चाहिए। एनसीएमसी का उपयोग करने वाले यात्री टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम), टिकट रीडर या टिकट काउंटर पर अपने संचित पॉइंट्स की जांच कर सकते हैं।


एनसीएमसी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं
नमो भारत ट्रेनों में यात्रा करने के लिए यात्री देश के किसी भी मेट्रो या परिवहन प्राधिकरण या वित्तीय संस्थान द्वारा जारी किए गए किसी भी एनसीएमसी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। यह व्यवस्था सेवा के संचालन के पहले दिन से ही लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed