फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   AIIMS satellite center will be built in Vasundhara itself

Ghaziabad News: वसुंधरा में ही बनेगा एम्स का सेटेलाइट सेंटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
AIIMS satellite center will be built in Vasundhara itself
साहिबाबाद। दिल्ली एम्स का सेटेलाइट सेंटर वसुंधरा के सेक्टर सात में बनेगा। यह आवास विकास परिषद की दस एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। इस जमीन की कीमत 487 करोड़ रुपये है। जमीन देने के लिए परिषद जारी है। परिषद की बोर्ड बैठक में जमीन देने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है।
विज्ञापन



परिषद के आयुक्त डाॅ. बलकार सिंह ने बताया कि एम्स के सेंटर के लिए जमीन देने का प्रस्ताव आया था। जनहित में इसे मंजूरी दे दी गई है। जब भी निर्माण शुरू होगा, जमीन मुहैया करा दी जाएगी। वसुंधरा के सेक्टर सात और आठ में परिषद की 80 एकड़ जमीन खाली पड़ी है। इसमें से सेक्टर सात की जमीन दी जाएगी।
विज्ञापन


एम्स का सेटेलाइट सेंटर खोले जाने की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में ही एक कार्यक्रम में की थी। पिछले साल की गई इस घोषणा के बाद ही सेंटर के लिए जमीन की तलाश की जा रही थी। शहर में कई जगह जमीन देखी गई। आखिर में वसुंधरा की जमीन को फाइनल किया गया है। अब इंतजार केंद्र सरकार की ओर से सेंटर खोले जाने की दिशा में कदम उठाए जाने का है। सीएम योगी कह चुके हैं कि फाइल केंद्र के पास जा चुकी है। इसके बाद एम्स की टीम गाजियाबाद का दौरा भी कर चुकी है। टीम के सर्वे के बाद ही वसुंधरा की जमीन का प्रस्ताव तैयार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के जिलों को भी मिलेगा लाभ
एम्स का सेटेलाइट सेंटर खुल जाने से सिर्फ गाजियाबाद ही नहीं, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर समेत पश्चिमी यूपी के कई शहरों को लाभ मिलेगा। दिल्ली एम्स में मरीजों की संख्या ज्यादा होने की वजह से परेशानी आती है। वसुंधरा में सेंटर खुल जाने से मरीज यहीं पर उपचार ले सकेंगे।



दिल्ली रेफर नहीं करने पड़ेंगे मरीज
गाजियाबाद के सरकारी अस्पतालों की स्थिति यह है कि जैसे ही कोई गंभीर हालत का मरीज आता है, वैसे ही उसे प्राथमिक उपचार देकर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया जाता है। दिल और सांस के विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी की वजह से भी ऐसा किया जा रहा है। एम्स का सेंटर खुल जाने से शहर में ही लोगों को उपचार मिल सकेगा। मरीजों को दिल्ली नहीं जाना होगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed