फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'AI for All' will now be implemented starting from the very first year.

Ghaziabad News: एआई फॉर ऑल अब पहले वर्ष से ही होगा लागू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
'AI for All' will now be implemented starting from the very first year.
गाजियाबाद। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते महत्व को देखते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने अब स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले सभी छात्रों के लिए ''''''''एआई फॉर ऑल'''''''' पाठ्यक्रम को अनिवार्य कर दिया है। नए शैक्षणिक सत्र से यह कोर्स सभी संकायों के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों पर लागू होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूलभूत अवधारणाओं, इसके व्यावहारिक उपयोग, नैतिक पहलुओं और विभिन्न क्षेत्रों में इसके बढ़ते प्रभाव से परिचित कराना है। इससे छात्र आधुनिक तकनीक की समझ विकसित कर सकेंगे और भविष्य की रोजगार आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को तैयार कर पाएंगे। पाठ्यक्रम का मूल्यांकन 100 अंकों का होगा। इसमें 40 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 60 अंकों की ऑफलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आंतरिक मूल्यांकन में असाइनमेंट, प्रोजेक्ट, प्रेजेंटेशन, क्विज और उपस्थिति जैसे पहलुओं को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय का मानना है कि इस डिजिटल दौर में एआई की जानकारी केवल तकनीकी छात्रों तक सीमित नहीं रह गई है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, उद्योग, कृषि और प्रशासन सहित लगभग हर क्षेत्र में एआई का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सभी विद्यार्थियों के लिए इसकी बुनियादी समझ आवश्यक हो गई है। नए पाठ्यक्रम के माध्यम से छात्रों में तकनीकी जागरूकता बढ़ेगी, नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed