फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Agent missing after six containers of frozen meat returned from port amid Iran-US war

Ghaziabad News: ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते बंदरगाह से लौटा छह कंटेनर फ्रोजन मीट लेकर एजेंट लापता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Agent missing after six containers of frozen meat returned from port amid Iran-US war
मसूरी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात करने वाली दो प्रतिष्ठित फ्रोजन मीट कंपनियों का आरोप है कि उनका छह कंटेनर माल लेकर कस्टम हाउस एजेंट भाग गया। कंपनी का दावा है कि छह कंटेनरों में करीब सात करोड़ रुपये का फ्रोजन मीट लदा था। कंपनियों की तरफ से मसूरी थाने में एजेंट के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

यह माल आईसीडी दादरी से लादा गया था, जो गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से खाड़ी देशों के लिए जाना था। हालांकि अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते बंदरगाह से बैक टू टाउन (वापस) कर दिया गया था। एसीपी मसूरी ने बताया कि प्योर फूड स्टफ प्रालि, डासना और अल अम्मार फ्रोजन फ्रूड्स एक्सपोर्टर्स प्रालि कंपनियों के प्रबंधक हसरत अली के मुताबिक छह कंटेनर माल पोर्ट से क्लीयर कराकर कंपनी के गोदाम तक वापस पहुंचाने था। इसकी जिम्मेदारी उनके कस्टम हाउस एजेंट पूरन जोशी मेसर्स एसपीजे कार्गो प्रालि, फेज 1 इंडस्ट्रियल क्षेत्र ओखला, दिल्ली को दी गई थी। कस्टम विभाग की औपचारिकताओं के बाद शिपिंग लाइन से मिली जानकारी में पता चला कि पूरन जोशी ने 18 और 19 अप्रैल को सभी 6 कंटेनर माल पोर्ट से गेट आउट करा लिए।
विज्ञापन

नियम के मुताबिक ये कंटेनर कंपनी के वेयरहाउस पहुंचने चाहिए थे, लेकिन 20 अप्रैल तक एक भी कंटेनर नहीं पहुंचा। पूरन जोशी करीब सात करोड़ रुपये का माल लेकर भाग गया है और उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। पीड़ित के मुताबिक कंटेनर्स में भरा माल पेरिसेबल है, जो जल्द खराब हो जाता है। इन्हें जल्द बरामद नहीं किया गया तो करोड़ों का माल खराब हो जाएगा। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है, कंटेनर्स की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed