फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After the secret of love affair was revealed, she murdered her husband along with her lover

Ghaziabad News: प्रेम संबंध का राज खुलने पर प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
After the secret of love affair was revealed, she murdered her husband along with her lover
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र स्थित ग्रीनबेल्ट के जंगल में तीन दिसंबर 2024 को मृत हालत में मिले 40 वर्षीय श्रमिक की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

दो महीने बाद पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार श्रमिक को उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था। पूछताछ में महिला आरोपी ने प्रेम संबंध का पता पति को चलने पर उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि श्रमिक अपनी पत्नी और बेटे के साथ प्रहलादगढ़ी इलाके में किराये के मकान में रहता था। उसी मकान के दूसरे कमरे में जय कुमार राउत नाम का व्यक्ति भी रह रहा था।
विज्ञापन

एक ही मकान में रहने के दौरान करीब एक साल पहले श्रमिक की पत्नी और जय के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इसकी जानकारी जब श्रमिक को लगी तो वह दूसरी जगह किराये पर परिवार के साथ रहने लगा, लेकिन उसकी पत्नी और जय दोनों फोन से बातचीत में रहे। यहां तक कि छिपकर मिलते भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिसंबर को श्रमिक ने ग्रीन बेल्ट में ही एक स्थान पर दोनों को पकड़ लिया। अवैध संबंध का राज खुलते ही उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव छोड़कर भाग गए। एसीपी ने बताया कि दो दिसंबर को मृतक के बेटे ने पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं तीन दिसंबर को शव मिला था। शुरुआती छानबीन के दौरान ही आरोपी जय का नाम सामने आ गया था लेकिन वह गायब था। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया। शनिवार को पुलिस ने ग्रीन बेल्ट पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही श्रमिक की पत्नी को भी बातचीत के बहाने थाने बुलाया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की।


नेपाल भाग गया था आरोपी
आरोपी जय मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। पुलिस की जांच में सामने आया कि प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करने बाद वह भागकर नेपाल पहुंच गया था। यहां पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर तंत्र पुलिस को पहले ही सक्रिय कर दिया था। शनिवार को वह अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed