{"_id":"6851c0fc88b927711802670c","slug":"after-the-death-of-the-husband-the-wife-grabbed-rs-630-lakh-from-the-sale-of-the-flat-a-case-was-filed-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-6326-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पति की मौत के बाद पत्नी ने हड़पे फ्लैट बिक्री के 6.30 लाख, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पति की मौत के बाद पत्नी ने हड़पे फ्लैट बिक्री के 6.30 लाख, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
इंदिरापुरम। दिल्ली के गीता कॉलोनी निवासी प्रशांत चौधरी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली प्रियल गुप्ता और उनके पिता राकेश गुप्ता के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने पिता-पुत्री पर फ्लैट खरीदने के लिए दिए गए बयाने की रकम 6.30 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से शिकायत करते हुए ब्याज समेत रकम दिलाने की मांग की है।
दर्ज मुकदमे में प्रशांत चौधरी ने बताया कि उन्होंने सात सितंबर 2024 को प्रियल के पति सौरभ गुप्ता से नीतिखंड स्थित उनका फ्लैट खरीदने का सौदा 63 लाख रुपये में किया था। सौदा होते ही उन्होंने सौरभ गुप्ता के बैंक खाते में अग्रिम राशि बतौर 6.30 लाख रुपये जमा करा दिए। बताया कि 27 अक्तूबर 2024 को सौरभ ने उसी फ्लैट में आत्महत्या कर ली। इसके बाद प्रियल ने सौरभ के बैंक खाते से रकम अपने खाते में स्थानांतरित करवा ली। आरोप है कि तब से प्रियल और उनके पिता राकेश उन्हें गुमराह करते हुए रकम वापस नहीं कर रहे हैं।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष से भी संपर्क कर जानकारी की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।