फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After the bride's farewell, the thief took away the Kanyadaan money

Ghaziabad News: दुल्हन की विदाई के बाद कन्यादान की रकम ले उड़ा चोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
After the bride's farewell, the thief took away the Kanyadaan money
साहिबाबाद। दुल्हन की विदाई के बाद निकाह में मिले कन्यादान के बैग पर चोर ने हाथ साफ कर लिया। बैग में करीब सात लाख रुपये की नकदी रखी थी। दुल्हन के पिता की तहरीर पर साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने वैंक्वेट हॉल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली 94 के गंगा विहार निवासी खुर्शीद अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार नवंबर को उनकी बेटी दरख्शा का निकाह था। आयोजन साहिबाबाद क्षेत्र स्थित एक बरात घर में था। बताया कि पांच नवंबर की सुबह बेटी की विदाई के बाद कन्यादान में मिले उपहार, नकदी और अन्य कार्यों के लिए रखे रुपये का बैग उनके साढू नूर इस्लाम लेकर बैठे थे। तभी उनके साढू बैग छोड़कर मिठाई के बर्तन उठवाने के लिए चले गए। जब वापस लौटे तो रकम से भरा बैग चोरी हो चुका था। पीड़ित खुर्शीद ने बताया कि बैग में करीब सात लाख रुपये रखे थे। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि वैंक्वेट हॉल की सीसीटीवी फुटेज की पुलिस जांच कर रही है। केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed