फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After love marriage, husband accused of harassment and illegal relationship, case registered

Ghaziabad News: प्रेम विवाह के बाद पति पर प्रताड़ना व अवैध संबंध का आरोप, मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
After love marriage, husband accused of harassment and illegal relationship, case registered
खोड़ा। थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर उत्पीड़न करने, भाई की पत्नी से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। वर्ष 2011 में दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। पीड़िता ने पुलिस को पति पर लगाए आरोप को साबित करने के लिए कुछ साक्ष्य भी दिए हैं। पुलिस ने महिला के पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में महिला ने बताया कि 11 मई 2021 को उन्होंने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ खोड़ा निवासी अंकित से शादी की थी। शादी के बाद उनके पति ने मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। यहां तक कि कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि पति के उनकी दिल्ली निवासी भाभी से अवैध संबंध हैं। उन्होंने इसके साक्ष्य जुटाए तब पति के मोबाइल में कुछ अश्लील फोटो भी मिले। आरोप है कि पति ने वर्ष 2021 में उनका जबरन गर्भपात भी करा दिया। इसका मेडिकल साक्ष्य भी उनके पास है। पीड़िता ने अपनी जान को खतरा जताते हुए पति व अपनी भाभी पर हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के दिए साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मुकदमे में पति समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed