फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After finding animal remains, members of Hindu cow protection group blocked the road, created ruckus

Ghaziabad News: पशु अवशेष मिलने पर हिंदू गोरक्षा दल के सदस्यों ने की सड़क जाम, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
After finding animal remains, members of Hindu cow protection group blocked the road, created ruckus
सड़क जाम कर हंगामा करते लोग।
साहिबाबाद। अर्थला स्थित पीर कालोनी के पास सोमवार शाम पशु अवशेष मिलने पर हिंदू परिवार गोरक्षा दल के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर कार्यकर्ता और लोगों ने रात साढ़े आठ बजे करीब सड़क पर बैठकर यातायात रोक दिया। इससे वाहन चालकों को दिक्कत हुई। प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर 48 घंटे में आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। साढ़े दस बजे करीब लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

हिंदू परिवार गोरक्षा दल के प्रदेश प्रभारी प्रदीप अरोड़ा ने बताया कि अर्थला के पास पशु अवशेष की सूचना मिली थी। शाम साढ़े चार बजे पहुंचकर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने अवशेषों को एकत्रित किया। छह बजे करीब साहिबाबाद कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। इस बीच संगठन के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। लैपर्ड पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन नाराज कार्यकर्ता पशु अवशेष रखने वाले आरोपियों की पहचान की कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

काफी देर तक कार्रवाई नहीं होने पर भड़के लोगों ने रात साढ़े आठ बजे करीब मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पर बैठकर हंगामा व प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच अन्य संगठन के कार्यकर्ता और आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर गुस्साए लोगों को शांत कराया। उन्हें 48 घंटे में आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गुप्ता, उपाध्यक्ष आशीष पाल, प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि अवशेष मिलने की सूचना पर संगठन के कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे। उन्हें समझाकर सड़क का जाम खुलवा दिया। अवशेष काफी पुराने नजर आ रहे थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर कुछ कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed