फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After father son also dies of electrocution in Garhmukteshwar

पिता के बाद बेटे की भी करंट से मौत: समय और घटनास्थल रहा अलग; बंदर भगाने के दौरान करंट की चपेट में आया किशोर

Fri, 20 Sep 2024 03:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 Sep 2024 03:11 PM IST
सार

11 हजार की बिजली की लाइन काफी नीची होने के चलते पेड़ों से छू रही थी। बारिश में गीले होने से पेड़ में करंट उतर रहा था। जैसे ही किशोर ने पेड़ को छुआ, करंट ने उन्हें चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
After father son also dies of electrocution in Garhmukteshwar
करंट से किशोर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव पलवाड़ा में खेत से बंदर भगाने के दौरान शुक्रवार को 16 वर्षीय अमन पास के बाग में बिजली की लाइन नीची होने के कारण करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसकी मेरठ ले जाने के दौरान मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

अमन शुक्रवार को अपने खेतों पर फसल की रखवाली करने के लिए गया था, जहां अचानक बंदरों का झुंड पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचाने लगा। अमन बंदरों को भगाते हुए पड़ोस के बाग में पहुंच गया। जहां ऊपर से गुजर रही 11 हजार की बिजली की लाइन काफी नीची होने के चलते पेड़ों से छू रही थी। बारिश में गीले होने से पेड़ में करंट उतर रहा था। जैसे ही अमन ने पेड़ को छुआ, करंट ने उन्हें चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिसकी चींख सुनकर आस पास के खेतों में मौजूद किसान मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उन्हें किसी तरह वहां से हटाते हुए परिजनों को सूचना दी। जिन्हें तुरंत ही स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने गंभीर स्थिति में अमन को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक का शव घर पर आते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।

विज्ञापन

आठ माह पहले हो चुकी है पिता की मौत
मृतक अमन के पिता मोनीस करीब आठ माह पहले बिजली से चलने वाली मशीन पर पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। मशीन की चपेट में आने से घायल हुए मोनीस की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed