फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After entering the house and beating people, they fired bullets, three people injured

Ghaziabad News: घर में घुसकर पिटाई करने के बाद चलाई गोली, तीन लोग घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
After entering the house and beating people, they fired bullets, three people injured
मोदीनगर। कादराबाद स्थित श्रीराम गार्डन कॉलोनी में पुरानी रंजिश के कारण तीन हमलावरों ने संजय के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने संजय और उनके बेटे नितिन व भतीजे तुषार को पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने असलहा से फायरिंग कर दहशत फैला दी। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। हमले में गंभीर रूप से घायल तुषार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

संजय कुमार ने बताया कि उनका रिश्तेदार आदित्य उनसे किसी बात को लेकर रंजिश रखता है। आरोप है कि आदित्य अपने हथियारबंद दो साथियों के साथ मंगलवार रात जबरन उनके घर में घुस गया। आरोपी गाली गलौज करते हुए उनकी पिटाई शुरू करने लगा। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और संजय व नितिन को बुरी तरह पीट दिया। भतीजा तुषार बचाने आया तो आरोपियों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने भीड़ जमा होने पर पांच राउंड फायरिंग की। इससे वहां दहशत का माहौल बन गया। कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आदित्य उर्फ दगड़ू निवासी सुचेतापुरी कॉलोनी मोदीनगर व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed