फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After being released from jail, he committed theft to fight a theft case.

Ghaziabad News: जेल से छूटकर चोरी का मुकदमा लड़ने के लिए की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
After being released from jail, he committed theft to fight a theft case.
गाजियाबाद। 25 फरवरी की रात कोतवाली क्षेत्र में इलेक्टि्रक उपकरण के गोदाम में चोरी करने वाले आरोपी जुनैद निवासी द्वारिकापुरी, दिल्ली गेट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चोरी के मामले में एक सप्ताह पहले ही जेल से छूटकर आया था। उस पर चार मुकदमे दर्ज हैं। पैरवी के लिए उसके पास रुपये नहीं थे, वकील उससे रुपये की मांग कर रहा था। इसलिए उसने एक और चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

डीसीपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पटेलनगर निवासी लोकेश सिंहल के गोदाम में स्विच चोरी हो गए थे। मामले की शिकायत मिलने पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई। आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर दबोच लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर व्यापारी का पूरा माल व एक चाकू बरामद किया गया। आरोपी माल को दिल्ली बेचने जाने की तैयारी में था। उसके खिलाफ चोरी व आर्म्स एक्ट के चार मुकदमे भी दर्ज हैं। उससे 32 एंपियर के स्विच के 50 डिब्बे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed