फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After a minor dispute, the bullies attacked the young man with a knife

Ghaziabad News: मामूली विवाद के बाद दबंगों ने युवक पर चाकू से किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
After a minor dispute, the bullies attacked the young man with a knife
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन किनारे दबंगों द्वारा मामूली विवाद के बाद युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में घायल के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

शिव वाटिका कॉलोनी निवासी गौरव ने बताया कि वह रविवार को रेलवे लाइन किनारे से बेहटा हाजीपुर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। रास्ते में दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। जहां तीनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। युवकों ने गौरव के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। विरोध पर एक युवक ने चाकू से गौरव की गर्दन व शरीर पर वार कर दिए। परिजनों ने घायल को संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने उसे जीटीबी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed