फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Advocates on strike, hearing could not be held

Ghaziabad News: अधिवक्ता हड़ताल पर, नहीं हो सकी सुनवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Advocates on strike, hearing could not be held
गाजियाबाद। कानपुर में न्यायाधीश और अधिवक्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद कचहरी में दूसरे दिन अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। इस कारण से कई महत्वपूर्ण मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी। लगभग दस हजार मामलों में तारीख लग गई। शुक्रवार को आंबेडकर जयंती होने से अदालत में अवकाश रहेगा।बृहस्पतिवार को सारा सिंह मौत प्रकरण में भी गवाही के लिए आगरा के डॉ. शरद चड्ढा अदालत में उपस्थित हुए, गवाही नहीं हो सकी। मामले में डॉ चड्ढा 62 वें गवाह है। मामले में लगभग ढाई सौ गवाही होनी है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख लगाई है। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता नवनीत त्यागी बयाना ने बताया कि पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी 9 जुलाई 2015 को अपनी पत्नी सारा सिंह के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे। फिरोजाबाद के सिरसागंज में कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। इसमें सारा सिंह की मृत्यु हो गई थी, जबकि अमन मणि त्रिपाठी को खरोंच तक नहीं आई थी। इस मामले का पता चलते ही सारा की मां सीमा सिंह ने अमन मणि त्रिपाठी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने केस की जांच सीबीआई कराने की मांग करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। अदालत के आदेश के बाद जांच कर सीबीआई ने मृतका सारा के पति अमनमणि को हत्यारोपी बनाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed