फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Advocate cheated of Rs 1.20 lakh by claiming illness

Ghaziabad News: बीमारी बताकर अधिवक्ता से 1.20 लाख की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Advocate cheated of Rs 1.20 lakh by claiming illness
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। राजनगर निवासी अधिवक्ता मौहम्मद असद खान ने इंद्रापुरम के शिप्रा कृष्णा सिटी निवासी विशाल कौशिक के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। असद खान ने बताया कि विशाल कौशिक उनका परिचित हैं। कुछ दिन पूर्व वह उनके केबिन पर आया और खुद को लीवर की बीमारी से ग्रसित बताया। कहा कि उसका उपचार ऑल इंडिया मेडिकल साइंस नई दिल्ली में जारी है और उसे पैसों की आवश्यकता है।

अधिवक्ता ने भरोसा कर दो लाख रुपये विशाल कौशिक के खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने दो लाख में से 80 हजार रुपये चौकी इंचार्ज के समक्ष लौटा दिए। आरोप है कि 1.20 लाख रुपये देने से इंकार कर दिया। तकादा करने पर हत्या की धमकी दी जाती है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस के अंतर्गत आपराधिक विश्वासघात करने की धारा 316(2) और आपराधिक धमकी की धारा 351(2) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed