फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Adrika in ICSE and Rishika in ISC topped the district

Ghaziabad News: आईसीएसई में आद्रिका व आईएससी में ऋषिका ने किया जिला टॉप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Adrika in ICSE and Rishika in ISC topped the district
गाजियाबाद। काउंसिल फाॅर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) का परीक्षा परिणाम मेें इस बार बेटियों ने परचम लहराया है। आईसीएसई में आद्रिका सिंह व आईएससी में ऋषिका जैन ने जिला टॉप किया है। होली चाइल्ड की छात्रा आद्रिका को 10वीं में 99.4 फीसदी और साहिबाबाद के होली एंजल्स स्कूल की 12वीं की छात्रा ऋतिका जैन ने 98 फीसदी अंक हासिल किए हैं। दोनों मेधावियों ने यह उपलब्धि बिना किसी कोचिंग के पाई है।
विज्ञापन

सोमवार को घोषित हुए सीआईएससीई के परीक्षा परिणाम में बेटियों का प्रदर्शन शानदार रहा। दसवीं की परीक्षा में 99.02 फीसदी अंक हासिल करके सेंट पॉल्स स्कूल की काव्या त्यागी ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। होली चाइल्ड की छात्रा संचीति गर्ग व साहिबाबाद के होली एंजल सीनियर सेकंडरी स्कूल की सुकृति ने 99 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उधर, 12वीं में सेंट जोसेफ के आर्यन ने 97 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। होली चाइल्ड की छात्रा पलक अग्रवाल ने 96.75 फीसदी अंक हासिल करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं ऋषिका
आईएससी (12वीं) की जिला टॉपर ऋषिका जैन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय स्कूल प्रबंधन और माता-पिता को दिया है। ऋषिका ने बताया कि वह साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं। उन्होंने 2024 की नीट परीक्षा भी दी है। उन्होंने बताया कि 12वीं की क्लास शुरू होने के साथ ही वह परीक्षा की तैयारी की तरह समयसारिणी बनाकर पढ़ाई करती थीं। जब कुछ स्कूल में समझ नहीं आता था तो यूट्यूब से कुछ प्रश्नों के उत्तर देखकर उनका समाधान करती थीं। ऋषिका ने कहा कि नियमित रूप से दो से तीन घंटे की पढ़ाई से भी सफलता पाई जा सकती है। मन बहलाने के लिए वह नृत्य और साहित्यिक किताबों का सहारा लेती हैं। छात्रा ने बताया कि वह राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में परिवार के साथ रहती हैं। मां श्रेया जैन गृहणी हैं और पिता अभिषेक जैन ऑटोमोबाइल की दुकान करते हैं। परिणाम आने के बाद उनके घर पर मिलने-जुलने वालों का तांता लगा रहा। मां श्रेया, पिता अभिषेक जैन व अन्य परिजनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऋषिका के कुल अंक : 392/500 98.00 प्रतिशत
अंग्रेजी -96
फिजिक्स -96
केमिस्ट्री - 96
बायोलॉजी -100
कंप्यूटर -100
इंजीनियर बनना चाहती हैं आद्रिका सिंह
10वीं की जिला टॉपर आद्रिका सिंह गोविंदपुरम में रहती हैं। पिता योगेश्वर सिंह स्वास्थ्य विभाग में जिला प्रशासनिक अधिकारी हैं। उनकी मां गीता यादव कन्या वैदिक इंटर काॅलेज में प्रोफेसर हैं। आद्रिका भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती हैं। गणित, अंग्रेजी और विज्ञान में उनकी ज्यादा रूचि है। बताया कि बिना ट्यूशन पढ़े उन्होंने यह सफलता हासिल की। स्कूल में एकाग्रता और घर आकर विषय को पढ़ना, समझना उनकी आदत है। सोशल मीडिया से दूर रहीं। खेलने में उनकी ज्यादा रूचि नहीं है। उपन्यास पढ़ने के अलावा फिट रहने के लिए योगासन करती हैं।



आद्रिका के कुुल अंक 596/600
विषय प्राप्तांक
अंग्रेजी 98
हिंदी 99
इतिहास, नागरिक शास्त्र भूगोल-100
गणित 100
विज्ञान 99
कंप्यूटर 100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed