{"_id":"6638bd2c1d34b022d3031ea1","slug":"adrika-in-10th-and-rishika-in-12th-topped-district-in-ghaziabad-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CISCE Result 2024: गाजियाबाद की आद्रिका 10वीं और 12वीं में ऋषिका जिला टॉपर, जानें कितने फीसदी अंक किए हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CISCE Result 2024: गाजियाबाद की आद्रिका 10वीं और 12वीं में ऋषिका जिला टॉपर, जानें कितने फीसदी अंक किए हासिल
Mon, 06 May 2024 04:54 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 06 May 2024 04:54 PM IST
सार
आद्रिका सिंह ने 99.4 फीसदी अंक हासिल कर 10वीं में जिला टॉप किया है। वहीं 12वीं में छात्रा ऋषिका जैन ने 98 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
12वीं में ऋषिका जैन और 10वीं में आद्रिका सिंह जिला टॉपर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के आईसीएसई(10वीं) और आईएससी (12वीं) का परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। 10वीं में गोविंदपुरम की आद्रिका सिंह ने 99.4 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया। आद्रिका नेहरूनगर स्थित होली चाइल्ड स्कूल में पढ़ती हैं। आद्रिका के पिता योगेश्वर सिंह स्वास्थ्य विभाग में जिला प्रशासनिक अधिकारी व मां गीता यादव कन्या वैदिक इंटर कॉलेज में प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
वहीं, 99.02 फीसदी अंक हासिल करके सेंट पॉल्स की काव्या त्यागी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 12वीं में साहिबाबाद स्थित होली एंजिल्स की छात्रा ऋषिका जैन ने 98 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया। ऋषिका साहिबाबाद के राजेंद्रनगर में रहती हैं। इनके पिता व्यापारी हैं। हाल ही में उन्होंने नीट की परीक्षा दी है। वह भविष्य में चिकित्सक बनना चाहती हैं। जबकि, सेंट जोसेफ के आर्यन ने 97 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। आर्यन नंदग्राम में रहते हैं। इनके पिता मनपाल चौहान चिकित्सक हैं। वह भविष्य में चिकित्सक बनना चाहते हैं।
विज्ञापन