{"_id":"574724cb4f1c1ba22c692136","slug":"admission-process-is-likely-to-start-from-june-ccsu","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जून से शुरू हो सकती है सीसीएसयू की प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जून से शुरू हो सकती है सीसीएसयू की प्रवेश प्रक्रिया
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 27 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू
- फोटो : अमर उजाला
नए सत्र के लिए सीसीएसयू की प्रवेश प्रक्रिया 2 जून से शुरू हो सकती है। इससे पहले यूनिवर्सिटी के वीसी ने 31 मई को मेरठ में सभी कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक बुलाई है। बैठक में प्रवेश से संबंधित सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
संभावना है कि इस बार यूनिवर्सिटी ई-कूपन प्रणाली को खत्म कर दे ताकि स्टूडेंट्स को एडमिशन फार्म भरने में ज्यादा समय न लगे। सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट आ चुके हैं। अब स्टूडेंट्स को डिग्री कॉलेज में एडमिशन के लिए दौड़ लगानी है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के सहायक प्रवक्ता प्रशांत कुमार ने बताया कि यूनिवर्सिटी की प्रवेश प्रक्रिया में इस बार काफी बदलाव होगा। वीसी ने 31 मई को बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी प्रिंसिपल प्रवेश संबंधी अपने सुझाव और परेशानियों को बताएंगे। ताकि जब प्रक्रिया शुरू हो तो कोई अड़चन न आए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस सत्र में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को ई कूपन नहीं लेना होगा। इसके लिए नया रास्ता निकाला जाएगा। साथ ही स्टूडेंट्स को फार्म में कॉलेजों की ज्यादा च्वॉइस दी जाएगी। पहले स्टूडेंट्स छह कॉलेज की च्वॉइस भरते थे। इस बार ज्यादा भरेंगे।
वहीं एडमिशन के लिए ज्यादा मेरिट लिस्ट नहीं निकाली जाएगी। अधिकतम पांच मेरिट आएंगी। कोर्स के हिसाब से पर्सेंटेज इस तरह एडजस्ट किए जाएंगे कि शुरुआत की तीन मेरिट लिस्ट में ही अधिकतम सीटें भर जाए।