फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Administration took possession of government land, stock of cylinders found on the spot

Ghaziabad News: प्रशासन ने सरकारी भूमि पर लिया कब्जा, मौके पर सिलिंडरों का जखीरा मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Administration took possession of government land, stock of cylinders found on the spot
मोदीनगर में सरकारी भूमि का कब्ज़ा लेने पहुंची टीम। संवाद
मोदीनगर। प्रशासन, राजस्व विभाग और नगर पालिका परिषद की टीम ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कादराबाद स्थित करोड़ो रुपये की कीमत की सरकारी भूमि पर कब्जा लिया। कब्जा लेने पहुंची टीम को मौके पर एलपीजी सिलिंडरों का अवैध जखीरा मिला। अवैध रीफिलिंग कर रहे आरोपी टीम को देखकर भाग गए। आपूर्ति विभाग ने अवैध रीफिलिंग के मामले में रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेज दी। टीम ने सरकारी 400 गज भूमि सहित अन्य भूमि पर बने गोदाम पर भी सील लगा दी।
विज्ञापन

कादराबाद निवासी ज्ञानेंद्र ने हरमुखपुरी कॉलोनी निवासी नवाब पुत्र वहीद खां पर फर्जी तरीके कादरादबाद स्थित 400 वर्ग गज सरकारी भूमि का बैनामा अपने हक में कराने की शिकायत की थी। मामले की जांच की गई तो आरोप सही पाए गए और उपजिलाधिकारी न्यायिक मोदीनगर राजेंद्र कुमार ने भूमि के बैनामे को निरस्त करते हुए विवादित जमीन को राज्य सरकार में निहित कर भूमि कब्जे में लेने के आदेश पारित कर दिए। मंगलवार दोपहर राजस्व निरीक्षक आलोक गुप्ता राजस्व विभाग और नगर पालिका की टीम के साथ संयुक्त रूप से सरकारी भूमि का कब्जा लेने पहुंचे। तभी टीम को वहां बने गोदाम में अवैध रूप से रखे व्यवसायिक और घरेलू सिलिंडरों का जखीरा मिला। टीम ने मौके पर पहुंचकर मौके से लगभग 70 सिलिंडर और एक मिनी ट्रक कब्जे में ले लिया। अवैध एलपीजी रिफिलिंग की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता भी मौके पर पहुंची। उपजिलाधिकारी ने अवैध रीफिलिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जालसाजी के मामले में जेल जा चुका है आरोपी
पुलिस के अनुसार नवाब जालसाज है। नवाब ने गोविंदपुरी पुलिस चौकी की फर्जी मोहर बनाकर जालसाजी की थी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने नवाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा था। नवाब अभी कुछ माह पूर्व ही जेल से छूटकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग और नगर पालिका परिषद की टीम संयुक्त रूप से सरकार में निहित की गई भूमि का कब्जा लेने गई गई थी। वहां बने गोदाम में अवैध रूप से एलपीजी सिलिंडर बरामद हुए। गोदाम को सील कर दिया गया है। आपूर्ति विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। - डॉ. पूजा गुप्ता, उपजिलाधिकारी मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed