फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Administration stopped farmers going to Delhi half naked

गाजियाबाद: किसान दिवस पर अनोखा प्रदर्शन, अर्धनग्न होकर दिल्ली जा रहे किसानों को प्रशासन ने रोका

Tue, 24 Dec 2024 12:59 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 24 Dec 2024 12:59 AM IST
सार

बीती 23 दिसंबर को गाजियाबाद में किसानों ने किसान दिवस अनोखे तरीके से मनाया। जहां लोनी इलाके से मंडोला के किसान अर्धनग्न होकर दिल्ली जा रहे थे। 

विज्ञापन
Administration stopped farmers going to Delhi half naked
अर्धनग्न होकर दिल्ली जा रहे किसानों को प्रशासन ने रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी मांगों पर अड़े मंडोला समेत छह गांव के किसानों को प्रशासन ने सोमवार को रोक दिया। वे अर्धनग्न होकर दिल्ली जा रहे थे। शासन से वार्ता के आश्वासन के बाद किसानों ने दिल्ली जाने का फैसला रोक दिया। किसान पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर लौट गए।

विज्ञापन


किसान नेता नीरज त्यागी ने बताया कि आवास विकास परिषद के खिलाफ आठ सालों से मंडोला समेत छह गांव के किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सुनवाई नहीं होने पर किसान दिवस के अवसर पर किसान घाट पर अर्धनग्न होकर सत्याग्रह करने का फैसला किया था। किसान आवास विकास परिषद कार्यालय से चले, लेकिन रास्ते में ही अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद अर्धनग्न किसान घुटने व पेट के बल रेंग कर आगे बढ़ने लगे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसानों ने मांग रखी कि उन्हें चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने दिया जाए। प्रशासन ने तत्काल रोड पर ही यह व्यवस्था कराई। इसके बाद उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता को भी मौके पर बुलाया गया। जिन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि 26 दिसंबर तक प्रमुख सचिव आवास की अध्यक्षता में वार्ता कराकर समाधान कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed