फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Administration helpless, could not remove water from basement even on fifth day

Ghaziabad News: प्रशासन असहाय, पांचवें दिन भी बेसमेंट से पानी नहीं निकाल पाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Administration helpless, could not remove water from basement even on fifth day
गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रांड सोसायटी के बेसमेंट में भरे नाले का गंदा पानी निकालने के प्रशासन के बड़े-बड़े दावे सोमवार को भी फेल हो गए। दिलचस्प है कि पानी निकालने के लिए प्रशासन पंपों की पर्याप्त व्यवस्था तक नहीं कर सका है। प्रतीक ग्रांड सोसायटी का बेसमेेंट दो पार्ट में जिसमें से बेसमेंट-दो में जमा नाले का गंदा पानी पांचवें दिन भी नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन

प्रशासन के सारे दावे प्रतिदिन फेल हो रहे हैं। प्रतिदिन अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं और अपडेट लेकर वापस जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। सोसायटी के लोग पिछले पांच दिनों से परेशान हैं। ठीक से लिफ्टों का संचालन नहीं होने से लोगों को सीढ़ियां चढ़कर 26 मंजिल तक जाना पड़ रहा है। बेसमेंट में भरे पानी से बदबू आने लगी है, लोग बीमारी की आशंका जताने लगे हैं, हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर गेट पर एंबुलेंस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी गंभीर सिंह का कहना है कि पानी के निकासी काम तेजी से चल रहा है। अभी एक दो दिन और लग सकता है। हालांकि रात आठ बजे मिली सूचना के अनुसार क्राइनेशिया के टॉवरों के बेसमेंट में जलस्तर काफी कम हो गया, पाइनेशिया के 1,2,3,4 और 9 में टॉवरों के बेसमेंट में ढलान की वजह से पानी निकालने में दिकक्त आ रही है इस वजह से अभी भी समस्या बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की मदद के लिए सोमवार शाम को प्रशासन की ओर से हेल्प डेस्क बनाई गई। साथ ही हेल्थ कैंप लगाने के निर्देश दिए गए। एडीएम सिटी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाते हुए घर-घर पीने का पानी पहुंचाने के आदेश दिए। इस दौरान मौजूद पीयूष कुमार ने बताया कि एडीएम सिटी ने सबके सामने बिल्डर को फोन पर फटकारा और साथ ही बताया कि मुख्यमंत्री इस मामले पर सीधी नजर रखे हुए हैं और सीएमओ ऑफिस से लगातार अपडेट लेने के लिए फोन आ रहे हैं। पानी जल्द से जल्द निकाला जाए। उन्होंने निवासियों से धैर्य बनाए जाने की अपील की, साथ ही कहा कि बिजली, पानी सहित अन्य किसी भी प्रकार की कोई समस्या है, तो हेल्प डेस्क पर दर्ज कराएं। दो डॉक्टरों की टीम 24 घंटे यहां मौजूद रहेगी। रात आठ बजे निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पाइनेशिया में नौ और क्राइनेशिया में 16 टॉवर हैं। क्राइनेशिया में एक से डेढ़ इंच तक पानी बचा है। पाइनेशिया के टॉवर एक, दो, तीन, चार और नौ लिंक रोड की तरफ है, उधर अभी तक समस्या बनी हुई है।
एडीएम सिटी गंभीर सिंह ने बताया कि पानी निकलने में अभी दो दिन का समय और लग जाएगा। कई पंप लगाए गए हैं, कुछ काम कर रहे हैं। कई बीच में खराब भी हो जा रहे हैं, इससे काम प्रभावित हो रहा है। 80 हॉर्स पावर या इससे ऊपर के पंप मिलने में परेशानी हो रही है। पूरी तरह पानी के बुधवार शाम तक निकलने के आसार हैं। बिल्डर ने बिना इंतजाम के काम है, यह घोर लापरवाही है।

वर्किंग डे में सीढ़ियां चढ़ने को लोग हुए मजबूर
पानी की आपूर्ति न होने और 26 से 28 मंजिल तक सीढ़ियां चढ़-चढ़कर लोग थककर चूर हो चुके हैं। सोमवार को वर्किंग डे था तो नौकरीपेशा और स्कूल जाने वाले बच्चों को सीढ़ियों से ही उतरना पड़ा। सभी प्रशासन के खिलाफ काफी गुस्से में हैं। साथ ही हैजा, डायरिया, मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा सता रहा है। कई लोगों को खुजली और चर्म रोग हो रहा है। मच्छरों से बुरा हाल है।
ये पंप कर रहे काम, प्रशासन खुद बेखबर
पानी निकालने में सबसे अधिक दिक्कत 80 हॉर्स पावर या इससे अधिक पावर के पंप नहीं होने की वजह से आ रही है, लेकिन 25 एकड़ में फैले बेसमेंट-दो को देखकर समझ नहीं आ रहा है कि आखिर सच में कितने पंप काम कर रहे हैं। सोमवार को एडीएम सिटी गंभीर सिंह ने बताया कि कुछ पंप काम कर रहे हैं। संख्या उन्हें ज्ञात नहीं। आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता एके मित्तल ने कहा कि बिल्डर ने आठ पंप लगा रखे हैं। बिल्डर ने लोगों को बताया कि 25 से 26 पंप काम कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रविवार को चार पंप लगे थे, सोमवार को केवल दो पंप काम कर रहे हैं, इसलिए पानी नहीं निकल पा रहा है। स्थिति को लेकर असमंजस बरकरार है।

क्राइनेशिया के कुछ टॉवरों में कम हुआ पानी, पाइनेशिया में स्थिति बदहाल
प्रतीक ग्रांड सोसायटी 40 एकड़ में फैली है। यह पाइनेशिया और क्राइनेशिया दो भागों में बंटी है। पाइनेशिया में नौ और क्राइनेशिया में 16 टॉवर हैं। 28 मंजिलों के इन टॉवरों में 4500 के करीब फ्लैट हैं। तीन हजार फ्लैट में करीब 12 हजार लोग रह रहे हैं। इसका बेसमेंट 25 एकड़ में फैला है। जिसमें शुक्रवार को पांच से छह फीट तक पांच लाख लीटर पानी भरा। क्राइनेशिया में थोड़ा पानी ही बचा है। लेकिन पाइनेशिया के पांचों टावरों में स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed