फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'Administration have to go home and give courage of martyrdom "

‘प्रशासन घर जाकर दे शहादत की शौर्य राशि’

Mon, 01 Aug 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Mon, 01 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
'Administration have to go home and give courage of martyrdom "
बॉर्डर पर बीएसएफ - फोटो : फाइल फोटो
‘सैनिक की शहादत पर उसके परिजनों को दी जाने वाली शौर्य राशि प्रशासन को खुद शहीद के घर जाकर देनी चाहिए। इसमें देरी भी नहीं होनी चाहिए। एक माह के अंदर ही यह राशि पीड़ित परिजनों का पहुंच जानी चाहिए।’ यह कहना है राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी का।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री को भेजे अपने पत्र में कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा है कि गाजियाबाद में शहीद सैनिकों के दो ऐसे उदाहरण मिले हैं, जिनकी शहादत राशि के लिए उनके परिजनों को भटकना पड़ा है। कीर्ति चक्र प्राप्त शहीद कैप्टन देवेंद्र सिंह जस और शौर्य चक्र प्राप्त कैप्टन मोहन सिंह के परिजन।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन परिवारों को शौर्य राशि मिलने में करीब दस साल का समय लगा। उन्होंने रक्षा मंत्री से मांग की है कि इस प्रकार के मामले एक माह में निपटाए जाएं और इसके लिए प्रशासन की जिम्मेदारी भी तय की जाए। प्रशासनिक अधिकारी शहीद के घर जाकर निर्धारित समय में शौर्य राशि का चेक उसके परिजनों को सौंपें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed