{"_id":"576c2c284f1c1bd532b481d1","slug":"actress-alisa-khan-married-film-producer","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस अलीसा खान ने फिल्म प्रोड्यूसर संग रचाई शादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्ट्रेस अलीसा खान ने फिल्म प्रोड्यूसर संग रचाई शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
17 जून को आर्य समाज मंदिर में किया विवाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। लंबे से समय से विवादों में चली रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अलीसा खान ने शादी कर ली है। 17 जून को उन्होंने छोटी बजरिया स्थित आर्य समाज मंदिर में फिल्म प्रोड्यूसर लव कपूर संग फेरे लिए। उन्होंने दोस्तों के व्हाट्स एप ग्रुप पर अपनी शादी के फोटोग्राफ पोस्ट कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
अलीसा खान गाजियाबाद को बसाने वाले गाजीउद्दीन की पोती हैं। वह बॉलीवुड फिल्म माई हस्बैंड्स वाइफ और डर्टी डांसर में काम कर चुकी हैं। उनकी इमरान हाशमी के साथ आइना फिल्म आने वाली है।
विज्ञापन
इस साल मार्च माह में उन्होंने अपने मुंबई में रहने वाले एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर आरोप लगाया था कि वह उनसे 50 लाख रुपये रंगदारी मांग रहा है, न देने पर उनकी पर्सनल फोटोग्राफ सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने नगर कोतवाली में इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। इसके बाद उन्होंने दावा किया था कि उन्हें उनके घरवालों ने निकाल दिया है, वह दिल्ली होटल में रहने को मजबूर हैं।
अलीसा ने फोन पर शादी की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पति लव कपूर हरिद्वार के रहने वाले हैं। कई फिल्मों और टीवी सीरियल प्रोड्यूस कर चुके हैं। वह पति के साथ परिवारवालों का आशीर्वाद लेने के लिए घर गई थीं, मगर परिजनों ने उन्हें घर से भगा दिया।
लव कपूर ने बताया कि वह अलीसा से प्यार करते हैं और उसे परेशान नहीं देखना चाहते, इसलिए उन्होंने शादी कर ली है। जल्द ही दोनों मुंबई में शिफ्ट हो जाएंगे। आर्य समाज मंदिर के पुजारी सुरेंद्र कुमार शास्त्री ने भी इनकी शादी की पुष्टि की है।