{"_id":"6a4809ebb2eb962d9e062eb7","slug":"action-will-be-taken-if-kanwar-routes-are-not-made-pothole-free-dm-ghaziabad-news-c-306-1-gha1004-123056-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्गों को गड्ढा मुक्त नहीं किया तो होगी कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्गों को गड्ढा मुक्त नहीं किया तो होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को डीएम कविता मीना और एसपी ज्ञानंजय सिंह ने नगर स्थित प्राचीन नक्का कुआं मंदिर, कल्याणपुर के कल्याणेश्वर मंदिर और सिंभावली क्षेत्र के गांव दत्तियाना स्थित भूतेश्वरलाल शिव मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, कांवड़ मार्गों का भी निरीक्षण कर जल्द गड्ढा मुक्त बनाने का भी निदेश उन्होंने दिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट कहा कि जिन मार्गों से कांवड़िये गुजरेंगे, उन सभी मार्गों को तत्काल गड्ढा मुक्त कराया जाए। यदि किसी विभाग की लापरवाही सामने आई, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने नगर पालिका और ग्राम पंचायतों को शिवालयों में नियमित सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी प्रमुख शिवालयों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
विज्ञापन
वहीं, एसपी ने पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
-- गढ़ और सिंभावली के प्रमुख कांवड़ मार्ग
- ब्रजघाट-पलवाड़ा मार्ग
- गढ़ मेरठ रोड
- नेशनल हाईवे-09
- मीरा रेती मार्ग
- खादर में गंगा घाट मेला मार्ग
- कल्याणपुर नहर पटरी मार्ग
- सिंभावली- किठौर नहर मार्ग