फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Action under the Gangsters Act will be taken against 114 miscreants in the Trans-Hindon zone

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन जोन के 114 बदमाशों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Action under the Gangsters Act will be taken against 114 miscreants in the Trans-Hindon zone
गाजियाबाद। पड़ोसी देशों में बैठे आतंकियों के लिए जासूसी करने वालों की गिरफ्तारी के बाद गाजियाबाद कमिश्नरेट का ट्रांस हिंडन जोन प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में आपराधिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में है। सूर्या हत्याकांड, नवजात बच्चों की तस्करी, ओमकार सिंह अपहरण कांड, डबल मर्डर, भांजी से दुष्कर्म के बाद हत्या और कट्टरपंथियों के सलीम वास्तिक पर हमले जैसी घटनाओं ने कमिश्नरेट के अपराध ग्राफ को बढ़ाया है।
विज्ञापन

कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ट्रांस हिंडन जोन के ऐसे बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी कर रही है, जिन्होंने अवैध तरीकों से अकूत संपत्ति अर्जित की है और अपराध छोड़ने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने ऐसे 114 बदमाशों को चिह्नित किया है। ये अपराधी खोड़ा, कौशांबी, इंदिरापुरम, अंकुर विहार, लोनी और लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्रों से जुड़े हैं। इनका पूरा ब्योरा एकत्र कर लिया गया है और इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

डीसीपी हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने वाले सात आरोपियों अनस, मोहित, दीपक, आरिफ, करणवीर सिंह, जतन और साबिर को गिरफ्तार किया था। इनमें से छह आरोपी गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। अनस, मोहित, आरिफ और साबिर लोनी क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि दीपक और जतन ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के रहने वाले हैं। करणवीर सिंह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी के अनुसार, यह पहला मामला नहीं है जब कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित युवाओं और नाबालिगों ने देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने की कोशिश की हो। इससे पहले कौशांबी पुलिस स्थानीय क्षेत्र समेत आसपास के जनपदों से आतंकियों के लिए जासूसी के आरोप में 21 संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी गिरोह से पूछताछ के आधार पर एनआईए को सात अन्य संदिग्धों तक पहुंचने में सफलता मिली थी।

----
एनसीआर क्षेत्र में खंगाली गई आपराधिक कुंडली
डीसीपी के मुताबिक, ट्रांस हिंडन जोन के खोड़ा, कौशांबी, इंदिरापुरम, अंकुर विहार, लोनी और लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्रों के कई अपराधी नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद और आसपास के जिलों में चोरी, लूट, डकैती, साइबर ठगी, रंगदारी और संगठित अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। एनसीआर के विभिन्न थानों से ऐसे अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला गया, जो ट्रांस हिंडन जोन में शरण लेकर सक्रिय हैं। इस दौरान 114 बदमाशों की पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed