{"_id":"5dd5992f8ebc3e5497073d56","slug":"action-against-polution-ghaziabad-news-gbd188731111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन से प्रदूषण फैला रहे ८८ लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन से प्रदूषण फैला रहे ८८ लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन से प्रदूषण फैला रहे 88 लोगों पर एफआईआर
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के हिंडन विहार इलाके में बड़े पैमाने पर पॉलिथीन एकत्र करने व उसे जलाकर प्रदूषण फैलानेे का मामला सामने आया है। नगर निगम ने ऐसे 88 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि 88 लोगों के खिलाफ यूपी एयर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल एक्ट, उत्तर प्रदेश प्लास्टिक और अन्य जीव अनाशित कूड़ा-कचरा उपयोग व निस्तारण विनियमन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
नगर निगम सिटी जोन के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अशोक कुमार ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि निगम निगम की टीमों ने सिटी जोन के कई स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि हिंडन विहार इलाके में कई स्थानों पर अवैध रूप से प्लास्टिक का भंडारण किया जा रहा है। पूर्व में कई बार प्लास्टिक के इस अवैध गोदामों को हटाने की चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन आरोपियों के कानों पर जूं नहीं रेंगी। उक्त स्थानों जान माल के खतरे का अंदेशा बना हुआ है, साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। सिहानी गेट एसएचओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नगर निगम ने हिंडन विहार में आरोपी चिन्हित किए हैं। तहरीर के आधार पर 88 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में से अधिकांश झुग्गी-झोपड़ी में रहकर पॉलिथीन इकट्ठा करने वाले लोग शामिल हैं। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।