फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused who misdeed four year old niece shot dead in encounter

कलयुगी मामा मुठभेड़ में ढेर: चार वर्षीय भांजी से किया दुष्कर्म, गला दबाकर मारा, फिर शव कार के नीचे था फेंका

Sun, 19 Apr 2026 10:41 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: Akash Dubey Updated Sun, 19 Apr 2026 10:41 PM IST
सार

टीलामोड़ में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या करने वाला आरोपी मामा 19 अप्रैल की देर रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। आरोपी ने 11 अप्रैल को बच्ची को चीज दिलाने के बहाने दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या की थी। 

विज्ञापन
Accused who misdeed four year old niece shot dead in encounter
गाजियाबाद में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी कलयुगी मामा 19 अप्रैल की देर रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

विज्ञापन

 

11 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे टीलामोड़ निवासी युवक ने सगी चार वर्षीय भांजी को घर के बाहर से ले जाकर अपने कमरे पर ले गया। आरोपी बच्ची को चीज दिलाने का झांसा देकर ले गया था। अपने कमरे पर ले जाकर आरोपी ने मासूम से दुष्कर्म किया और गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को कंधे पर लाद कर कमरे से निकला और शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में 80 फुटा रोड पर कार के नीचे फेंक दिया। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। दो दिन पहले पुलिस को उसकी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फुटेज मिली थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। स्टेशन पर आरोपी काफी देर तक रहा था।

विज्ञापन

आरोपी किसी ट्रेन में नहीं चढ़ा था। पुलिस ने तलाश शुरू की। मामले में क्राइम ब्रांच भी आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार को क्राइम ब्रांच को सूचना पर पुलिस को सुराग मिला। पता चला कि बंथला नहर के पास किसी से मिलने वाला है। टीलामोड़ पुलिस ने क्राइम ब्रांच टीम के साथ चेकिंग शुरू की।

इस दौरान पुलिस ने आरोपी को आते देखा और उसे रुकने के लिए कहा। जिसके बाद आरोपी भागने लगा, पुलिस के पीछा करने पर आरोपी ने गोलियां चला दीं। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल होकर गिर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल आरोपी को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इस दौरान ही आरोपी ने दम तोड़ दिया।

मुठभेड़ के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से हुई मुठभेड़ में वह ढेर हुआ है और घायल पुलिस कर्मियों  की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed