फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of threatening to kill if extortion of Rs 10 lakh was not paid

Ghaziabad News: 10 लाख की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Accused of threatening to kill if extortion of Rs 10 lakh was not paid
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव न्याजपुर खैय्या निवासी व्यक्ति ने हिस्ट्रीशीटर पर घर में घुसकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को शिकायत देकर अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़ित अशोक कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उल्लेख किया है कि 15 मई दोपहर करीब 12 बजे आरोपी अशोक निवासी गांव बीरसिंहपुर उनके घर पहुंचा और 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि रकम न देने पर आरोपी ने पांच दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की धमकी के कारण वह इतने भयभीत हो गए कि स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का भी साहस नहीं जुटा सके। पीड़ित ने आरोप लगाया गया है कि आरोपी पहले से ही अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और उसके खिलाफ हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर समेत विभिन्न जनपदों में लूट, हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पीड़ित ने उसे पुराना हिस्ट्रीशीटर बताते हुए कहा कि वह अपने साथ हथियारबंद लोगों को रखता है और दबंगई के बल पर लोगों को भयभीत करता है। पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी स्वयं को प्रभावशाली बताते हुए विभिन्न मामलों में बच निकलने की बातें करता है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी से उसे और उसके परिवार को लगातार खतरा बना हुआ है। जिसको लेकर पीड़ित ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने और उसे सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed