फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of taking a loan of Rs 75 lakh by registering the house with fake documents

Ghaziabad News: मकान के फर्जी दस्तावेज से रजिस्ट्री कराकर 75 लाख लोन लेने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking a loan of Rs 75 lakh by registering the house with fake documents
साहिबाबाद।
विज्ञापन

टीलामोड़ थानाक्षेत्र के जावली शहबाजपुर निवासी तेजवीर के इंद्रप्रस्थ आवासीय कॉलोनी स्थित मकान की फर्जी रजिस्ट्री कराकर कुछ लोगों ने निजी फाइनेंस कंपनी से दो बार लोन लिया। जब फाइनेंस कंपनी ने लोन चुकता न होने पर तेजवीर को फोन किया तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। शुरुआती जांच में तेजवीर के किरायेदार नीरज का नाम सामने आया है। पुलिस ने नीरज समेत पांच लोगों पर 19 अगस्त की रात मुकदमा दर्ज किया है।

दर्ज मुकदमे में तेजवीर ने बताया कि उन्होंने 26 जुलाई 2019 को इंद्रप्रस्थ आवासीय कॉलोनी निवासी उभय भारती मिश्रा से मकान खरीदा था। इसके लिए उन्होंने पंजाब एंड सिंध बैंक से 25.60 लाख का लोन लिया था। साथ ही मकान के मूल दस्तावेज बैंक में बंधक रखे थे। बताया कि कुछ दिन पहले उनके भाई के पास निजी फाइनेंस कंपनी से फोन आया तब पता चला कि उनके नाम पर फाइनेंस कंपनी से दो बार में 75 लाख रुपये का लोन लिया गया था। छानबीन करने पर सामने आया कि उनका मकान दो फर्जी दस्तावेज के आधार पर दो अलग-अलग लोगों को बेच दिया गया। उन्होंने फाइनेंस कंपनी कर्मियों से दोबारा बात की। तब उन्होंने बताया कि उन्हीं के किरायेदार नीरज ने मकान का सर्वे कराया था और मकान राजू नाम के व्यक्ति का बताया। इसके बाद पीड़ित ने कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की।
विज्ञापन

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में डिफेंस कालोनी निवासी राजू, शाहदरा निवासी ज्ञानेंद्र, अररिया के मोहम्मद आलम, भगवानपुर शाहदरा के दिलदार अली और बुलंदशहर के छबीला निवासी नीरज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed