{"_id":"694af4a22392ba8b5306309f","slug":"accused-of-smuggling-codeine-containing-syrup-surrenders-in-court-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-788196-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कोडीनयुक्त सिरप तस्करी के आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कोडीनयुक्त सिरप तस्करी के आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
गाजियाबाद। बीती तीन नवंबर को मेरठ रोड पर पकड़े गए 3.40 करोड़ रुपये के कोडीनयुक्त सिरप मामले में गिरफ्तारी पर रोक की याचिका हाईकोर्ट से खारिज होने के बाद आरोपी पप्पन यादव ने मंगलवार को एडीजे कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पप्पन दिल्ली के पटपड़गंज क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर में रहता है। तीन नवंबर 2025 को मछली गोदाम से पकड़े गए गौरव त्यागी ने पूछताछ में बताया था कि वर्ष 2022 में उसकी पहचान पप्पन से हुई थी। दिल्ली में पप्पन की मेडेरान हेल्थ नाम से फर्म थी। इसके माध्यम से वह कोडीनयुक्त कफ सिरप बेचता था। पप्पन वाराणसी के शुभम जायसवाल के कहने पर कोडीनयुक्त सिरप को बांग्लादेश भेजता था और हवाला के जरिये रुपये मंगाता था। आसिफ सिरप की तस्करी में साथ देता था। तीनों ने गत दिनों हाईकोर्ट में याचिका डालकर गिरफ्तारी पर रोक, एफआईआर रद करने व अग्रिम जमानत की गुहार लगाई थी।
हाईकोर्ट ने राहत देने से इन्कार कर दिया था। ऐसे में एसआईटी पप्पन को तलाश रही थी। बताया कि आवश्यकता पड़ने पर पप्पन को रिमांड पर लिया जाएगा।