{"_id":"698cd289af47b707100e8134","slug":"accused-of-robbing-purse-from-female-health-worker-arrested-jewellery-recovered-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108587-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला स्वास्थ्यकर्मी से पर्स लूट के आरोपी दबोचे, गहने बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला स्वास्थ्यकर्मी से पर्स लूट के आरोपी दबोचे, गहने बरामद
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित राज चौपले के समीप दो सप्ताह पूर्व महिला स्वास्थ्यकर्मी सुप्रिया से पर्स लूटने के दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने के गहने और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। आरोपी मौज मस्ती के लिए मेरठ से लूट करने मोदीनगर आए थे।
नगर की शिवपुरी कॉलोनी निवासी सुप्रिया दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी है। सुप्रिया 30 जनवरी की रात को एक सहकर्मी के यहां समारोह में जा रही थी। राज चौपले के पास सुप्रिया से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स लूट लिया था। उसमें सोने के गहने और एक हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन था। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा में बताया कि सुप्रिया की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीमें घटना के खुलासे में लगी थी। पुलिस टीम ने बुधवार को दो लुटेरे गिरफ्तार किए। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों के नाम आकाश कुमार और शुभम शर्मा प्रमोद शर्मा निवासी गांव छज्जुपुर थाना परतापुर जनपद मेरठ बताया। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आकाश कुमार ने महिला से पर्स लूटा था और शुभम शर्मा बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा। पर्स लूट के बाद दोनों आरोपी बाइक से भाग गए। लुटेरों ने पर्स से सोने के गहने और नकदी निकालकर पर्स मोबाइल समेत नाले के पास फेंक दिया था। आकाश कुमार और शुभम शर्मा ने एक-एक टॉप्स और नकदी आपस बाट ली थी। लुटेरों ने नकदी मौज मस्ती में खर्च कर दी और टॉप्स बेचने की फिराक में थे तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस लुटेरों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।