{"_id":"69655a5ec8352cfd4d0ae7a9","slug":"accused-of-raping-a-woman-on-the-pretext-of-providing-employment-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-801568-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रोजगार दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रोजगार दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। आर्थिक तंगी के जूझ रही महिला ने एक युवक पर रोजगार दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने घटना राजस्थान की बताई है। ऐसे में नंदग्राम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर केस राजस्थान पुलिस को ट्रांसफर करने की बात कही है।
एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला के मुताबिक वह अपने पति के साथ रहती है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब चल रही थी, जिसके चलते वह रोजगार की तलाश में थी।
इसी दौरान उसकी मुलाकात राजनगर एक्सटेंशन की पाम रिसोर्ट सोसाइटी में रहने वाले रवि वर्मा से हुई, जिसने खुद को गाजियाबाद में कपड़ों का बड़ा व्यापारी बताया और नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। उसने खाटू श्याम के दर्शन कराने की बात कही और कहा कि वहां दर्शन करने से सारे दुख दूर हो जाते हैं। पीड़िता के मुताबिक इसी बीच उसके पति का एक्सीडेंट हो गया। महिला का कहना है कि 16 नवंबर 2024 को रवि वर्मा उसे खाटू श्याम के दर्शन के लिए अपने साथ ले गया। वहां पहुंचने के बाद उसने जल्द दर्शन कराने का बहाना बनाकर नहाने के लिए एक कमरा लिया। आरोप है कि कमरे में आरोपी ने उसे पानी पिलाया, जिसके बाद उसे चक्कर आने लगा और वह होश में नहीं रही।
विज्ञापन
इसी हालत का फायदा उठाकर रवि वर्मा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। बाद में इसके जरिए वह उसको लगातार ब्लैकमेल करता रहा। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि नंदग्राम थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म मारपीट, धमकी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।