फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of raping a girl on the pretext of marriage

Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping a girl on the pretext of marriage
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी युवती ने मोहल्ले के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शादी करने की जिद करने पर युवक व उसके परिजनों ने युवती के अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने पर युवती ने मामले की शिकायत एसपी से की। अब एसपी के आदेश पर पुलिस ने युवक व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

युवती ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से दीपांशु सागर नाम के युवक से संपर्क में है। आरोप है कि दीपांशु शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। शादी करने की बात करने पर आरोपी उससे कोई न कोई बहाना बनाता हुआ आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 नवंबर 2को उसने आरोपी से एक बार फिर शादी करने की जिद की। इस पर आरोपी ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो उसके पास होने की बात कहते हुए उन्हें वायरल करने की धमकी दी। उसके प्रेम प्रसंग के जानकारी आरोपी के परिजनों को भी पता है। आरोपी ने अपने साथी दीपू व परिजनों से भी उसके अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दिलवाई है। 19 नवंबर को उसने मामले की शिकायत कोतवाली में की लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर दीपांशु सागर, दीपू व दीपांशु के परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed