फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of presenting a fake agreement of Rs 10 lakh in the court

Ghaziabad News: 10 लाख का फर्जी समझौतानामा कोर्ट में पेश करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Accused of presenting a fake agreement of Rs 10 lakh in the court
गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति अयूब, कलिया पत्नी मंसूर, मंसूर, चचिया ससुर मंजूर निवासी सिवाल खास मेरठ अनसब अली व अकरम निवासी सिकरोडा थाना मसूरी पर कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर कोर्ट को गुमराह करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक उन्होंने ससुराल पक्ष के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। एक दहेज उत्पीड़न, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी का महिला थाने में और दूसरा मुकदमा दुष्कर्म, पिटाई करने व जान से मारने की धमकी देने का मसूरी थाने में दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उक्त लोगों ने एक साथ मिलकर 10 लाख रुपये का एक समझौतानामा तैयार किया जिसमें दिखाया गया कि उसके भाई से उक्त लोगों का 10 लाख में समझौता हो गया है। इस समझौतानामे में उनके भाई के फर्जी हस्ताक्षर किए गए। समझौतानामा को आरोपियों ने कोर्ट में भी पेश कर दिया। मामला संज्ञान में आने और पीड़ित पक्ष द्वारा आपत्ति जताने पर कोर्ट ने मसूरी पुलिस को इस समझौतानामा की जांच के आदेश दिए थे। शिकायतकर्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि समझौतानामा की मसूरी पुलिस ने जांच की तो वह फर्जी पाया गया। पूरे मामले को लेकर पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की। एसीपी ने बताया कि जांच के बाद ही आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ जल्द ही जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed