{"_id":"69ee6971fd0d1d3c2b0a8559","slug":"accused-of-making-obscene-pictures-of-the-student-viral-and-threatening-to-throw-acid-on-her-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-872614-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: छात्रा की अश्लील तस्वीरें वायरल करने व तेजाब फेंकने की धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: छात्रा की अश्लील तस्वीरें वायरल करने व तेजाब फेंकने की धमकी का आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। थाना क्षेत्र निवासी छात्रा ने एक युवक पर उसकी अश्लील तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल करने और छेड़छाड़ का विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत छात्रा ने कविनगर पुलिस को दी है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना कविनगर थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल को हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक युवक उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल कर रहा है। साथ ही यह तस्वीरें फर्जी आईडी बनाकर परिवार और रिश्तेदारों को भी भेज रहा है। 24 अप्रैल को छात्रा पुस्तकालय से लौट रही थी। शाम छह बजे युवक ने उसे रास्ते में रोका और आराेप है कि छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस में शिकायत करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।