{"_id":"68e5684033bf15ce6b0908af","slug":"accused-of-identifying-six-grams-of-jewellery-instead-of-nine-tolas-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-107430-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नौ तोले के बदले छह ग्राम के गहनों की शिनाख्त कराने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नौ तोले के बदले छह ग्राम के गहनों की शिनाख्त कराने का लगाया आरोप
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की पॉश कॉलोनी मोहन पार्क निवासी सेवानिवृत्त दरोगा नंदाबल्लभ पंत ने थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पुलिस उनके साथ हुई नौ तोले के गहनों की ठगी के बदले मात्र छह ग्राम के गहनों की शिनाख्त करने का दबाव बना रही है। नंदाबल्लभ ने घटना के खुलासे को लेकर पुलिस को कटघरे में खड़ा किया है।
मोहन पार्क कॉलोनी के रहने वाले सेवानिवृत्त दरोगा नंदाबल्लभ पंत और उनकी पत्नी से बीती 27 अगस्त को दो शातिरों ने घर में घुसकर गहने चमकाने के बहाने लगभग नौ तोला वजन के कंगन और सोने की चेन हड़प ली थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना के खुलासे का दावा किया था। नंदाबल्लभ पंत का आरोप पुलिस पकड़े गए आरोपी से जो कंगन बरामद दिखा रही वह उनके नहीं हैं। पकड़े गए कंगन का वजन मात्र छह ग्राम है। जबकि उनके केवल एक कंगन का ही वजन लगभग तीन तोला था।
नंदाबल्लभ पंत ने आरोप लगाया कि पुलिस केस खत्म करने के लिए पकड़े के आरोपी से बरामद कंगन की शिनाख्त करने का दबाव बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से बरामद गहने बदल दिए। पुलिस बदले गहने उन पर थोपने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने अभी तक दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री और डीजीपी से करेंगे। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़कर घटना का सही खुलासा किया है। पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।