{"_id":"69333c17d1617eeb170ce38a","slug":"accused-of-giving-triple-talaq-to-a-woman-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-107923-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला को तीन तलाक देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला को तीन तलाक देने का आरोप
विज्ञापन
मुरादनगर। मायके से रुपये न लाने पर महिला को तीन तलाक देकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस से पीड़िता ने गुहार लगाई है।
ईदगाह काॅलोनी की रानी का निकाह दस साल पहले दिल्ली के नरेला के युवक के साथ हुआ था, रानी ने तहरीर दी है कि निकाह के कुछ समय तक ससुराल वालों का व्यवहार ठीक रहा। इसके बाद पति व ससुराल वालों ने रुपये लाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि रुपयों की मांग पूरी न होने पर पति व ससुराल वाले गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। पीड़िता के बच्चों के प्रसव का खर्च भी मायके वालों ने ही उठाया था। आरोप है कि मायके में एक दिन महिला का पति आया और तीन तलाक देकर चला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।