फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of embezzling 20 lakhs by selling a plot for 1.5 crores, case registered

Ghaziabad News: डेढ़ करोड़ में प्लॉट का सौदा कर 20 लाख हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling 20 lakhs by selling a plot for 1.5 crores, case registered
इंदिरापुरम।
विज्ञापन

अहिंसा खंड दो निवासी अनिल कंसल ने अपने दोस्त साहिबाबाद निवासी बीबी गोस्वामी और उनके परिचित वसुंधरा निवासी कैलाश गिरि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने दोनों पर 1.50 करोड़ रुपये में प्लॉट का सौदा कर बयाना बतौर 20 लाख रुपये लेकर हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 18 अगस्त की रात मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दर्ज मुकदमे में अनिल कंसल ने बताया कि बीबी गोस्वामी ने 29 नवंबर 2024 को उनकी मुलाकात कैलाश गिरि से कराई थी। कैलाश गिरि ने जरूरत बताते हुए 20 लाख रुपये मांगे थे। तब बदले में अपना गौतमबुद्धनगर के सेक्टर 20 स्थित आवासीय प्लॉट 1.50 करोड़ रुपये में उन्हें बेचने का सौदा किया। बताया कि सौदा तय होने के बाद उन्होंने बयाना बतौर 20 लाख रुपये कैलाश गिरि को दे दिए। आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी कैलाश गिरी ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई। उन्होंने अपने स्तर से छानबीन की तब पता चला कि आरोपी ने वह प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। इसके बाद उन्होंने रजिस्ट्री विभाग में शिकायत कर पंजीकरण पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

आरोप यह भी है कि जब इस बारे में उन्होंने दोनों से बातचीत की तब उन्हें धमकियां मिलने लगीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रुपये स्थानांतरण के रिकॉर्ड चेक किए जा रहे हैं। दूसरे पक्ष को भी संपर्क कर थाने बुलाया गया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed