फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of demanding extortion of Rs 5 crore from Saraf

Ghaziabad News: सराफ से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding extortion of Rs 5 crore from Saraf
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान करने वाले चंद्रपुरी निवासी ने आरोपियों के खिलाफ संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एक नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि पीड़ित विनीत सिंघल के मुताबिक छह जून 2023 की रात करीब साढ़े दस बजे मेरठ निवासी नरेंद्र शर्मा 20-25 बदमाशों के साथ उनके नर्सिंग होम पर पहुंचा और जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर और उनके परिचितों पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर विजयनगर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई भी की, लेकिन इसके बावजूद आरोपी की गतिविधियां नहीं थमीं।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी अब उनका पीछा कर रहा है और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहा है। तीन सितंबर 2025 को जब वह किसी काम से प्रताप विहार गए तो एक व्यक्ति वीडियो बनाकर रेकी करता दिखा। रोकने पर वह मौके से भाग गया। इसके बाद 11 सितंबर 2025 को फिर से एक अज्ञात व्यक्ति घर से ही उनका पीछा करता नजर आया। इस बार पीड़ित ने उसका वीडियो बना लिया। आरोप है कि वह व्यक्ति गाली गलौज करते हुए नरेंद्र शर्मा के नाम पर रंगदारी न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी देता रहा। लगातार मिल रहीं धमकियों से विनीत सिंघल मानसिक तनाव में हैं। उनका कहना है कि वह इस कदर भयभीत हो चुके हैं कि आत्महत्या जैसे विचार आने लगे हैं। इसी तनाव के चलते उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद हार्ट सर्जरी भी करानी पड़ी। वर्तमान में वह घर से बाहर निकलने और कारोबार करने में भी डर महसूस कर रहे हैं। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने, धमकी देने व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed