फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of defrauding 2.5 lakhs through deception arrested.

Ghaziabad News: लालच देकर 2.5 लाख की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Accused of defrauding 2.5 lakhs through deception arrested.
सिंभावली। पुलिस ने लालच देकर किसान से 2.5 लाख रुपये की ठगी करने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 84 हजार तीन सौ रुपये की रकम और घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। सभी आरोपी शातिर बदमाश हैं।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव सिखैड़ा निवासी किसान लताफत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिन्होंने बताया कि करीब डेढ माह पहले बाइक सवार युवक उनके पास खेत पर पहुंचा। जिसने अपना नाम जावेद निवासी मोदीनगर बताया। युवक ने उसने जमीन खरीदने की बात कही। लेकिन, उन्होंने इस संबंध में जमीन के मालिकों वार्ता कर जवाब देने के लिए कह दिया। आरोपी ने उसने उनका मोबाइल नंबर ले लिया। वहीं, जुआ खेलने और जीतने पर उनकी रकम दोगुनी करने का लालच दिया। लालच देकर आरोपी और उसके साथियों ने उन्हें होटल में बुलाकर उनके पास मौजूद 2.5 लाख रुपये की रकम ठग ली। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की फुटैज से हुई पहचान

सीओ ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पीड़ित लताफत द्वारा बताए गए होटल में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटैज चैक की गई। जिसके आधार पर पीड़ित ने आरोपियों की पहचान की। सीओ ने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपियों को गांव देवली की तरफ जाने वाले नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पीड़ित किसान से ठगी गई रकम में से 84 हजार तीन सौ रुपये की नकदी, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है। आरोपियों ने अपने नाम कामेश निवासी गांव एलौरा माफी, थाना धनौरा अमरोहा, आस मोहम्मद निवासी समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट मेरठ, शहजाद, महताब निवासी लक्खीपुरा थाना लोहिया नगर मेरठ, अविनाश निवासी सुभाषनगर थाना धनौरा अमरोहा बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शातिर बदमाश हैं आरोपी

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पांचों आरोपी शातिर बदमाश हैं, जो गिरोह बनाकर अपराध करते हैं। आरोपियों के खिलाफ सिंभावली, मंडी धनौरा, नौगावा सादात, लिसाड़ी गेट, मथुरा, सदर बाजार मेरठ, खतौली समेत अन्य थानों में विभिन्न मुकदमें पंजीकृत हैं। आरोपियों से बरामद नकदी और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। बदमाशों के अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed