फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of blackmailing by threatening to commit suicide

Ghaziabad News: आत्महत्या की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of blackmailing by threatening to commit suicide
गाजियाबाद। मसूरी में आत्महत्या की धमकी देकर युवक को ब्लैकमेल करने की घटना सामने आई है। मामले में अदनान ने जाहिद नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को शिकायतकर्ता ने वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन

मसूरी निवासी अदनान ने बताया कि जाहिद पूर्व में कई बार उनके खिलाफ मसूरी और नंदग्राम थाने में झूठे आरोप लगाकर शिकायत दे चुका है। वह आत्महत्या करने की धमकी देते हुए वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता है। इस बार भी उसने ऐसा ही किया और उनके खिलाफ वीडियो बनाकर अपने परिवार वालों को भेजकर खुद की फर्जी गुमशुदगी लिखा दी। मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने उन्हें बुलाया तो उन्हें इसका पता चला। आरोपी उनसे शिकायत खत्म कराने की एवज में पैसे की मांग करता है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पुरानी शिकायताें का रिकॉर्ड निकलवाया गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed