फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused killed victim and dumped body on house roof; suspect in custody.

Ghaziabad News: हत्या कर शव को घर की छत पर फेंक गए आरोपी, संदिग्ध हिरासत में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Accused killed victim and dumped body on house roof; suspect in custody.
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के नूरनगर में शनिवार रात युवक की हत्या कर आरोपी उसका शव मकान की छत पर फेंक गए। परिजनों को घटना का पता रविवार सुबह चला। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिहानी, नूरनगर स्थित बाबा मोहनराम मंदिर के निकट रहने वाले भीम सिंह ने बताया कि 13 सितंबर की सुबह करीब सात बजे वह छत पर गए थे। वहां उन्होंने अपने पोते अश्वनी उर्फ आशु का चारपाई पर लहूलुहान शव पड़ा देखा। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। घटना की जानकारी मिलते ही अश्वनी के छोटे भाई राजेश ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच इंस्पेक्टर सुरेश पाल सिरोही को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अकेले रहते थे अश्वनी, दादा ने अंधेरे में तीन युवकों को देखा
अश्वनी अविवाहित थे और अकेले रहते थे। उनके मकान से करीब 100 मीटर दूर दादा भीम सिंह और माता-पिता रहते हैं। परिजनों के अनुसार, अश्वनी अक्सर रात में देर से घर लौटते थे और उनके दोस्त भी आते-जाते रहते थे। भीम सिंह ने बताया कि शनिवार रात उन्होंने तीन युवकों को अश्वनी के मकान की ओर जाते देखा था। उनके कंधे पर कुछ रखा हुआ भी दिखाई दिया था। हालांकि, अंधेरा होने के कारण वह साफ-साफ नहीं देख पाए कि वह क्या था। अंधेरा होने के कारण वह युवकों की पहचान भी नहीं कर सके। परिजनों ने आशंका जताई है कि इन्हीं तीन युवकों ने अश्वनी की हत्या कर शव को मकान की छत पर फेंका। पुलिस इस आशंका समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed