फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused arrested for raping teenage girl after befriending her on Instagram

Ghaziabad News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for raping teenage girl after befriending her on Instagram
मुरादनगर। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के गर्भवती होने पर घटना की जानकारी परिजनों को हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि गाजियाबाद की एक कॉलोनी निवासी किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जनवरी में इंस्टाग्राम के माध्यम से मुरादनगर निवासी तुषार जाटव से जान-पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों मिलने लगे। आरोप है कि 28 अप्रैल को तुषार ने किशोरी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुरादनगर बुलाया और अपनी भाभी नेहा के घर ले गया। भाभी के घर से बाहर जाने पर तुषार किशोरी को एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने घटना के दौरान अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। कुछ समय बाद किशोरी गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि जब किशोरी ने इसकी जानकारी तुषार और उसकी भाभी को दी तो दोनों ने उसे दवा के माध्यम से गर्भपात कराने की सलाह दी। यह भी कहा कि यदि दवाई से गर्भपात नहीं हुआ तो मुरादनगर आ जाना आपरेशन करा देंगे। यह बात अपने परिजनों को मत बताना। किशोरी को परिजनों को इस बात का पता चल गया। इसके बाद परिजनों ने मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तुषार जाटव व नेहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तुषार जाटव निवासी राधेश्याम विहार फेस चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी भाभी नेहा की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed