फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accusation of renting a house and then selling the woman for

Ghaziabad News: किराए पर मकान लेकर महिला को 50 लाख में बेचने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Accusation of renting a house and then selling the woman for
साहिबाबाद। अर्थला की संजय कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर कथित तौर पर एक महिला को बेचने के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लाजपत नगर निवासी शिवांशु के मुताबिक इंद्रजीत गिल से मकान 50.45 लाख रुपये में खरीदा था। उस समय सात लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर किए थे, जबकि 14,07,220 और 29,37,780 रुपये के दो लोन लिए गए थे। 22 अक्तूबर 2025 को इंद्रजीत ने उसी मकान को 16 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर ले लिया। कुछ महीने किराया देने के बाद उसने भुगतान बंद कर दिया और 27 मार्च 2026 को मकान पर ताला लगाकर चला गया था। अगले दिन उनको को जानकारी हुई कि मकान पर एक महिला ने कब्जा कर लिया है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि इंद्रजीत ने मकान उसे बेच दिया है। जांच में उसके द्वारा मकान पर कई बैंकों से लोन लिए जाने की भी जानकारी मिली है। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि इस मामले के लिए विशेष टीम बनाई गई है जो इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed